एसडीएम न्यायालय के आदेश पर 150 बीघा विवादित भूमि को किया कुर्क

Share

हलिया (मिर्जापुर)। एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र के न्यायालय ने थानाध्यक्ष हलिया की रिपोर्ट पर मनिगढा गांव में विवादित 150 बीघा भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया है जिस पर गुरुवार को एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र के निर्देश पर तहसीलदार लालगंज आशीष कुमार पांडेय को राजस्व कर्मियों व थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मनिगढा गांव में पंहुचकर विवादित भूमि पर कुर्क की कार्रवाई करते हुए भूमि पर लाल झंडी गड़वा दिया है। एसडीएम लालगंज की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। मनिगढा गांव में आपसी विवाद को देखते हुए थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने विवादित भूमि को कुर्क की कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट एसडीएम को भेजा था जिस पर एसडीएम न्यायालय ने विवादित भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया था। एसडीएम के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने विवादित भूमि को कुर्क किए जाने के समय मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया किया था।जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार लालगंज आशीष कुमार पांडेय को मजिस्ट्रेट को नियुक्त कर थानाध्यक्ष को आपस में समन्वय स्थापित कर मौके पर विवादित भूमि को दोनों पक्षों की उपस्थिति में कुर्की के पश्चात किसी पक्ष को सुपुर्दगी दे दे जो विवादित भूमि देखरेख करेगा। एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र ने बताया कि थानाध्यक्ष हलिया की रिपोर्ट पर विवादित भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी कर तहसीलदार को मौके पर भेजकर भूमि को कुर्क करा दिया गया है।

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *