प्रयागराज।स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन प्रयागराज के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सोमवार को स्वागत एवं सम्मान किया गया। नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने इसे नगर निगम प्रयागराज के लिये बड़ी उपलब्धि बताया।कहा गया कि अब उनकी समस्याओं का महासंघ के स्तर पर तेजी से समाधान होगा।श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा।इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी ने प्रान्तीय उपाध्यक्ष को शाल एवं माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि यह गौरव का पल है। यह हमारे निजी सचिव व स्थानीय एसोसिएशन के अध्यक्ष है।प्रान्तीय स्तर पर प्रयागराज का प्रतिनिधि शामिल होने स्थानीय संगठन को मजबूती मिलेगी।श्रीवास्तव कर्मचारियों के हित में खड़े रहते है।श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।कहा कि कर्मचारियों की वाजिब मांगों के लिये हर स्तर पर आवाज उठाई जायेगी।इस मौके पर निर्णय लिया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय के तहत नगर निगम प्रयागराज से भी कर्मचारी दिनांक 9 अक्टूबर,2025 को विभिन्न मांगो को लेकर गॉधी प्रतिमा लखनऊ में एकत्र होगे।उक्त अवसर पर पार्षद शिव सेवक सिंह,आशीष द्विवेद्वी कुसुम लता एवं चन्द्रपाल सिंह लेखाधिकारी जीतेन्द्र कुमार धर्मराज सिंह शरद श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव कमल कुशवाहा नीरज कुशवाहा गौरव जायसवाल राजेश सिंह सुशील कुमार सूर्यभान सिंह ललित श्रीवास्तव राजा कुशवाहा आदि पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।