कैण्डल मार्च निकालकर प्रिंस क़ो लोगों द्वारा दी श्रद्धांजलि 

Share

प्रिंस क़ो इंसाफ दिलाने औऱ श्रद्धांजलि देने के लिए कुसुमपुर पहाड़ी से वसन्त विहार चिन्मया स्कूल तक बीती रात कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में मृतक प्रिंस के पिता सागर, उसके परिवार के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग और लाडो सराय के पार्षद राजीव चौधरी भी शामिल हुए। गौरतलब है, की प्रिंस की मौत स्कूल मे हुई थी। वह वसन्त विहार स्थित चिन्मया स्कूल में 6 क्लास मे पढ़ता था। प्रिंस का उसी के क्लास मे पढ़ने वाले छात्र के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। प्रिंस के माता पिता शुरू से स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी खुद पीड़ित परिवार से मिलने आईं थी। शिक्षा विभाग और एसडीएम को जाँच का आदेश दिया था।  लगभग 2 किलोमीटर तक ये कैडिल मार्च चला उसके बाद स्कूल के गेट पर इसका समापन हुआ। पार्षद राजीव चौधरी ने प्रिंस क़ो श्रद्धांजलि देते हुए निष्पक्ष जाँच की मांग रखी। दिल्ली सरकार से मुआवजे की भी मांग की। मृतक प्रिंस के पिता सागर ने कहा कि उनका बेटा इस दुनियां मे नहीं रहा, लेकिन आगे किसी बच्चे के साथ इस तरह का हादसा ना हो इसके लिए प्रशासन क़ो सख्त कदम उठाने चाहिए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *