सासनी। गांव नगला मिश्रिया में एक लगभग पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणो के चलते विषाक्त चख लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। बेहोशी की हालत में परिजन सीएचसी लेकर आए जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला मिश्रिया निवासी भगवती प्रसाद (35) पुत्र निरंजन लाल की अचानक हालत खराब हो गई। जिसे देखकर परिजन चिंतित हुए और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने भगवती को देखा तो पता चला कि उसने विषाक्त का सेवन किया है। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने भगवती को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। हालांकि परिजन विषाक्त की पुष्टि नहीं कर रहे थे। मगर चिकित्स ने रेफर करते वक्त अभिलेखों में संदिग्ध विषाक्त सेवन दर्ज किया है। साथ ही परिजनों को भगवती की जेब से चूहामार दवा का खाली खोखा भी मिला है।