ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Share

गोला, गोरखपुर। गोला विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सिद्ध पीठ मदरिया के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित हुई जिसमें बच्चो ने उत्साह के साथ दौड़, कबड्डी, खो – खो,  ऊंची कूद,  लंबी खुद में अपना दम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद,सिद्ध पीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज,  खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय की उपस्थिति में  बच्चो से परिचय प्राप्त करके की प्रारंभ हुवा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि खेल सामाजिक  एकता और भाईचारा बनाने का माध्यम खेल होता है।जीत – हार खेल का हिस्सा है। हारने वाले खिलाड़ी को निराश होने के बजाय कड़ा अभ्यास कर आगे के लिए तैयार होना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने कहा कि खेल टीम वर्क, नेतृत्व, जवाबदेही, धैर्य  और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहयोग करता है।श्रीश दास महाराज ने कहा कि खेल शारीरिक एवम् मानसिक विकास के लिए जरूरी है ,खेल अनुशासन के साथ आत्मनियंत्रण सिखाता है। खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किए। प्रतियोगिता के उद्घोषक शिक्षक रवींद्र यादव रहे एवम् निर्णायक के रूप  में उपेंद्र कुमार मिश्र, मुकेश राय, त्रिपुरारी राजभर, सुनील यादव, कमलेश कुमार, प्रशांत दुबे रहे। स्कोरर के रूप में शिक्षक संतोष सिंह, हरिकेश सिंह,अमित गुप्ता  रहे ।
विजयी प्रतिभागी इस प्रकार रहें संकुलवार
50 मीटर दौड़ प्राथमिक में बालक वर्ग में अभिषेक( नीबी), द्वितीय अंशू भरोह , बालिका वर्ग में प्रथम रितु (नीबी), द्वितीय अनुष्का ( विशुन पुर राजा), 100 मीटर बालक वर्ग में अंशू( भरोह),  बालिका वर्ग प्राथमिक में रानी ( भरोह ), अनुष्का द्वितीय अनुष्का विशुन पुर राजा, कब्बड्डी प्राथमिक में बालक वर्ग में प्रथम विजेता गोपालपुर, उप विजेता नीबी , बालिका वर्ग में विजेता भरोह , उप विजेता नीबी , कबड्डी उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग नीबी दुबे, उप विजेता विशुनपुर राजा, बालिका वर्ग में विजेता विशुन पुर राजा, उप विजेता नीबी, खो – खो प्राथमिक वर्ग विजेता बालक वर्ग  में गोपालपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग नीबी, बालिका वर्ग में विशुनपुर राजा तथा लंबी खुद जूनियर साहिल और ऊंची कूद बालिका जूनियर आंशिक विशुनपुर राजा संकुल प्रथम रहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से
अध्यक्ष काशी नाथ तिवारी, मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज सिंह, वि.बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही , सुरेश, रणविजय सिंह, रणधीर सिंह , विपिन मिश्र, रामनयन शुक्ल, मिथिलेश राय ,अनिल मिश्र, शिखर गुप्ता, महेंद्र शर्मा ( प्रधान), मनोज त्रिपाठी, दिवाकर मौर्य ,अरविंद कुशवाहा, प्रदीप मिश्र, अनुज चौधरी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *