रसड़ा में पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही लाखों का अवैध पटाखा किया जब्त आरोपी गिरफ्तार 

Share

बलिया / नगर के श्रीनाथ बाबा मार्ग के सेंट्रल बैंक समीप स्थित एक गोदाम से एसओजी सर्विलांस तथा रसड़ा पुलिस की टीम ने छापा मारकर लाखों का अवैध पटाखा बरामद कर संचालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई है रसड़ा नगर में अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और जनपद के एसओजी सर्विलांस टीम ने रसड़ा पुलिस के सहयोग से गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई की प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो.फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस सेल प्रभारी विश्वनाथ यादव मय टीम स्वाट टीम प्रभारी संजय सिंह मय टीम व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा रत्नेश कुमार सिंह मय फोर्स के संयुक्त कार्यवाही में आगामी त्यौहार दीपावली के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र दौरान भ्रमण थाना क्षेत्र में मुखबीर खास की सूचना पर 192 कार्टून तथा 11 बोरी कुल 4965 किग्रा अवैध पटाखा का भण्डारण करने वाले अभियुक्त अविनाश कुमार वर्मा पुत्र स्व.सतीश चन्द वर्मा निवासी हनुमान गली ब्रम्ह स्थान वार्ड नं0 22 रसड़ा थाना रसड़ा जनपद बलिया को नाथ बाबा रोड स्थित सेन्ट्रल बैंक के सामने से अविनाश कुमार वर्मा के गोदाम से हिरासत पुलिस में लिया गया उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अंतर्गत धारा 9b,9c विस्फोटक अधिनियम 1884 व 3,4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 व 125 बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक रसड़ा रत्नेश कुमार सिंह थाना  जनपद बलिया निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम बलिया उप निरीक्षक बाँक बहादुर सिंह चौकी प्रभारी उत्तरी थाना रसड़ा बलिया मुख्य आरक्षी मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम बलिया मुख्य आरक्षी  दिलीप कुमार पाठक स्वाट टीम बलिया मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज सर्विलांस टीम बलिया मुख्य आरक्षी  रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया, मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव स्वाट टीम बलिया आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया आरक्षी विश्व विजय सिंह स्वाट टीम बलिया आरक्षी विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया आरक्षी सूर्य प्रकाश स्वाट टीम बलिया आरक्षी पंकज सिंह स्वाट टीम बलिया कांस्टेबल अंकुर कुमार वर्मा कांस्टेबल स्वतंत्र कुमार सिंह कांस्टेबल अरूण कुमार यादव कांस्टेबल सत्यसागर थाना रसड़ा जनपद बलिया व हेड कांस्टेबल राजेश गिरि (चालक) थाना रसड़ा जनपद बलिया मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *