परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Share

भदोही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर क्षेत्र के चित्रांगन मैरिज हॉल में रक्षाबंधन उत्सव हर्सोल्लास वातावरण में मनाया गया। उत्सव में उपस्थित सभी स्वयंसेवक एवं राष्ट्र सेविका समिति द्वारा बहन-भाई का अटूट प्यार और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ चालक राजेंद्र जी द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर किया गया। इसके पश्चात सभी राष्ट्र विकास समिति के लोगों द्वारा एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र के परम वैभव की कामना के साथ देश की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश अभय जी ने रक्षाबंधन पर्व के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह पर व पौराणिक रूप से भले ही नहीं दिखाई पड़ता किंतु एक सूत्र से राष्ट्र रक्षा के लिए कार्य करने हेतु संघ द्वारा यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अनादि काल से सनातन धर्म में विविध प्रकार के पाव और त्योहार मनाए जाते हैं अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार के त्योहार प्रचलित हुई और वह अपना रूप बृहद बनाते गए। इसी तरह रक्षाबंधन की शुरुआत कब से हुई इसका कोई पौराणिक उल्लेख नहीं है लेकिन पुरोहित द्वारा अपने राजा को पूजन के पश्चात रक्षा सूत्र बांधकर राज्य के सुरक्षा और विकास की कामना की गई। धीरे-धीरे प्रचलन में बढ़ता गया और चलचित्र रेडियो सीरियल धारावाहिक फिल्मों के माध्यम से यह भाई-बहन का महत्वपूर्ण त्योहार बन गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को रक्षा सूत्र के माध्यम से देश की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म के विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति से लेकर आज तक हर जीव परम सत्ता के अधीन परमपिता द्वारा संचालित है। हम सब एक जीव मात्र हैं जो परम सत्ता के द्वारा संचालित हो रहे हैं। अंत में प्रार्थना के पश्चात सभी उपस्थित बहनों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक कमलेश जी। नगर संघ चालक मनीष जी, जिला व्यवस्था प्रमुख विनीत जी के अलावा शिवाजी शुभम जी, सतीश जी, गोपाल जी, चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता जी आदि  पदाधिकारी स्वयंसेवकों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *