प्रयागराज।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शंकरगढ़ खण्ड के सर्वेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में भगवाध्वज को गुरु मानकर पूजन किया गया।मुख्य वक्ता अवधेश त्रिपाठी पूर्व विभाग धर्म जागरण प्रमुख प्रयाग विभाग ने अपने बौद्धिक संबोधन में कहा कि संघ ने स्थापना काल से ही भगवाध्वज को गुरु के रूप में स्वीकार किया है, क्योंकि व्यक्ति नश्वर होता है जबकि भगवा ध्वज चिरंतन और प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि यज्ञ की अग्नि हो या सूर्योदय की लाली भगवा रंग सनातन ऊर्जा और त्याग का प्रतीक है।इसलिए संघ ने इसे गुरु रूप में प्रतिष्ठित किया है। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है और स्वयंसेवक स्व प्रेरणा से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहते हैं।खण्ड संघचालक सूर्यकांत ने कहा कि संघ के छह प्रमुख उत्सवों में गुरु पूजन का विशेष महत्व है।कार्यक्रम में सुभाषित गण गीत एकल गीत प्रस्तुत हुए तथा स्वयंसेवकों ने अक्षत, पुष्प और रोली के साथ गुरु पूजन किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शुक्ल अशोक मिश्र भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी दीपक केसरवानी नितिन विकास चंद्र शुक्ल डॉ.पीके पाठक बृजेश चंद्रमा प्रसाद मिश्र अर्जुन गुप्ता आदर्श शुक्ल समेत दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।