गाजियाबाद। जिलाधिकारी महोदय श्री दीपक मीणा आईएएस द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान बिजली, सफाई, अवैध अतिक्रमण, पेयजल, घरेलू झगड़े, राजस्व सहित अन्य विभागों से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने क्रमवार सभी की शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन शिकायतों का निस्तारण व विभागीय कार्यों को पूर्ण तन्मयता के साथ किया जाएं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय द्वारा भी जन शिकायतें सुनी गयी।