ऋषि बोध उत्सव आयोजित हुआ  

Share

रुड़की। कुंजा बहादुरपुर स्थित गोशाला में ऋषि बोध उत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ किया गया। जिसमें आसपास के लोग भी शामिल हुए। धार्मिक कार्यक्रम के बाद गोशाला संस्थापक विवेक आर्य, रामकुमार सिंह आदि ने मुख्य अतिथि स्वामी कर्मवीर का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ईश्वर के 108 नाम में से शिव भी एक है। जिसका अर्थ कल्याण करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि सत्य आचरण धारण कर हम शिव कृपा को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैदिक पुस्तकों के अध्ययन से जीवन का असली बोध होता है और जीवन के बोध से ही कल्याण संभव है। उन्होंने पांच यज्ञ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *