एक करोड़ 17लाख की लागत से बनेगी सड़क, विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया शिलान्यास

Share

बहराइच। रविवार को  पटीहाट चौराहे से बड़कागांव तक बनने वाली सी सी और पेंटिंग रोड का विधायक सुभाष त्रिपाठी ने शिलापट का अनावरण कर शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पयागपुर इकौना मार्ग पर स्थित पटिहाट  चौराहे से बड़कागांव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क अत्यंत जर्जर होने से आने जाने वालो को परेशानी होती थी।शिलान्यास कार्यक्रम में लोगो को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा  कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रत्येक गांव को मुख्य संपर्क मार्ग से जोड़ने का कार्य हो रहा है। इसी क्रम में पयागपुर इकौना मुख्य मार्ग से बड़कागांव तक  कुल एक करोड़ सत्रह लाख बयालीस हजार की कीमत से 13.20 किलोमीटर सड़क जिसमे से600मीटर सी सी रोड और सात सौ बीस मीटर पेंटिंग रोड शासन से स्वीकृत हुई है। भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी ने कहा उक्त सड़क के बनने के बाद गांव की प्रगति और तेजी से होगी।कार्यक्रम में ओमप्रकाश पांडेय, राधेश्याम तालुक दार,मंगलप्रसाद शुक्ल, दद्दू कोरी, ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद, पूर्व प्रधान दद्दन सैनी, बाबा दीन वर्मा और प्रमोद पांडेय,किन्चू मिश्र, विनोद तिवारी, अमरेन्द्र शुक्ल,प्रधान विमलेश तिवारी,रामजी पाण्डेय सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *