समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन 

Share

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने केक काटकर कार्यकर्ताओं का कराया मुंह मीठा, उनके दीर्घायु की कामना की भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को नगर के पचभैया मोहल्ले में स्थित पार्टी के प्रदेश सचिव मो.आरिफ सिद्दीकी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की गई।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम सभी के महबूब नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव के प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्यों व जनता के लिए संचालित किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की अविरल धारा बहा दी थी। प्रदेश का कोई भी जिला विकास कार्यों के प्रति अछूता नही था। भदोही में तमाम विकास कार्य उन्हीं के कार्यकाल में हुआ। श्री सिद्दिकी ने कहा कि सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद विकास कार्य भी ठप हो गया। जिले में जो विकास कार्य सपा सरकार के समय हुआ था। भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य उससे आगे नहीं बढ़ सका। जनता भी अब समझ गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव के परिणाम ने यह बता भी दिया है। उसके बाद उन्होंने अपने मुखिया के निर्देश पर पौधारोपण कर लोगों को भी पौधे रोपित करने के प्रति प्रेरित किया।इस मौके पर नान्हक यादव, श्यामधर यादव बब्बू, कन्हैयालाल मौर्य, हाजी सुहेल अंसारी, बृज बहादुर मौर्य, संतोष यादव दत्तिपूर, प्रमोद यादव, राजेश यादव, राजकुमार यादव, हिर्दय सरोज, रमाकांत प्रजापति, सुरेश यादव, नजरुद्दीन शाह, दुर्गा प्रसाद यादव, जितेंद्र राय, रमाकांत यादव, संदीप मौर्य, जुल्फेकार अंसारी, रमाशंकर यादव, सूर्यभान राव, सहाबुद्दीन मंसूरी, शिवप्रकाश प्रजापति, हबीब शाह, महेश यादव, अभिषेक यादव, संदीप मौर्य, रंजीत चौहान,रामशिरोमणि बिंद, शुभम यादव, अक्षय यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *