संत रविदास जी एक ऐसे संत थे जिन्होंने अपने कर्तव्य पर भरोसा किया- राम निहोर यादव

Share

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी द्वारा महान संत एवं दर्शन शास्त्री गुरु रविदास की जयंती जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर मनायी गयी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि, महान संत एवं दर्शन शास्त्री गुरु रविदास जी एक ऐसे संत थे जिन्होंने कहा था कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’। संत रविदास जी एक ऐसे संत थे जो अपने कर्तव्य पर भरोसा करते थे। महान संत एवं दर्शन शास्त्री गुरु रविदास जी के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा संतों का सम्मान करने का काम किया है और अपने कर्म पर भरोसा करते हैं। हर समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। संगोष्ठी में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, त्रिपुरारी गौड़, सुनील गौड़, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव, सुरेश यादव, विष्णु कुशवाहा, सत्यम पांडेय, अशोक यादव, सुभाष यादव, जितेंद्र कुमार, राजनाथ यादव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने महान संत एवं दर्शन शास्त्री गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *