सरयू महोत्सव थीम सॉंग हुआ लाँच

Share

बड़हलगंज, गोरखपुर। उप नगर बड़हलगंज के सरयू नदी के तट पे स्थित मुक्तिपथ पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिसम्बर माह में होने वाले सरयू अमृत महोत्सव २०२४ का थीम सॉंग का लांचिंग चिल्लूपार के विधायक और महोत्सव के मुख्य आयोजक राजेश त्रिपाठी और संयोजक तथा चेयरमैन प्रतिनिध महेश उमर ने एलईडी वैन पे गाने का वीडियो चला कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी में कहा कि इस बार का महोत्सव अलग और ऐतिहासिक होगा इस बार पर्यावरण संस्कृति खेल श्रम उद्यम प्रतिभा सभी पहलुओं को ले कर अनूठा आयोजन होने जा रहा है सभी क्षेत्र में अलग अपनी पहचान बनाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। आज इन सब पहलुओं को बखूबी  अपने सुरीली आवाज़ में क्षेत्र के कलाकारों ने पिरोया है जिसे आज लाँच किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी शिव कुमार , सुरेश उमर, प्रशांत शाही , वेद प्रकाश त्रिपाठी, रमेश शाही , सुरेश उमर, विसाल सिंह , उमेश यादव , राजू पांडेय, मण्डल अध्यक्ष अखंड शाही, अष्टभुजा सिंह , सुनील सिंह , विपिन तिवारी , प्रदीप यादव , अजय सिंह , रजनीकांत मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा , विनय पांडेय , अजीत राव, बृजेश शाही , धीरेंद्र तिवारी , निखिल गुप्ता, संतोष जायसवाल, दीपक शर्मा, सुरेश उमर के साथ समस्त नगर के प्रमुख लोग मौजूद रहे ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *