प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल ने यमुनापार के मेजा और करछना तहसील के बाढ़ प्रभावित बरसैंता मैदनीया चौकी पनासा सहित कई गांवों में दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात किए।भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने सभी सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील किया कि बाढ़ के बीच प्रभावितों का भरोसा बनकर खड़े रहे।योगेश शुक्ल ने कहा कि प्रयागराज का यमुनापार क्षेत्र गंगा यमुना टौंस बेलन सहित दो दर्जन से अधिक छोटी बड़ी नदियों का क्षेत्र है जिसके कारण यहां के लोगों कभी कभी भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ता है। योगेश शुक्ल ने बाढ़ प्रभावितो को भरोसा दिया कि मोदी और योगी की सरकार एवं उनका प्रशासन बाढ़ प्रभावितो के लिए हमेशा लाइफ जैकेट का काम करती रहेगी।योगेश शुक्ल ने संतोष जताया कि बाढ़ जैसी इस प्राकृतिक आपदा में प्रशासन के सभी अंग गांव गांव पहुंचकर राहत के काम को मुस्तैदी से पूरा कर रहे है शुक्ल ने बाढ़ प्रभावितो एवं प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु की भूमिका निभाने के लिए पार्टी के जिला इकाई और सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा किया।साथ में जय शंकर पाण्डेय पप्पू काजी सुरेश तिवारी राकेश तिवारी विकाश निषाद राधे श्याम निषाद विनय शुक्ल हरि कांत पाण्डेय सहित आदि लोग साथ में मौजूद रहे।