शशिभूषण मल्ल को संभाग प्रमुख काशी क्षेत्र की सौंपी गयी जिम्मेदारी 

Share

सोनभद्र। श्रमिक हित भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश का  36 वां त्रैवार्षिक प्रदेश अधिवेशन स्थान श्रीराम आदर्श महाविद्यालय पनवारी, सिकन्दरा, आगरा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ में पूर्णकालिक संभाग प्रमुख काशी क्षेत्र का कार्य भार शशि भूषण मल्ल को दिया गया। कार्यालय व आवास पिशाच मोचन, वाराणसी उत्तर प्रदेश में है। बताया जाता है कि, भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बडा़ मजदूरों का संगठन है जिसकी सोच राष्ट्र का औद्योगीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण और श्रमिकों का राष्ट्रियकरण जिसकी पहचान त्याग, तपस्या और बलिदान की है। ऐसे भारतीय मजदूर संघ द्वारा मधुबन जनपद मऊ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शशिभूषण मल्ल को पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनाकर संभाग प्रमुख काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *