सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे शरीर के लिए है घातक – जिला संगठन मंत्री

Share

चित्रकूट: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट कानपुर प्रांत द्वारा एसएफडी आयाम के तहत विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के विद्यालय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को पृथ्वी के संरक्षण के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। किस तरह से हमारा पर्यावरण हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस बार पृथ्वी दिवस की थीम प्लेनेट वर्सेस प्लास्टिक मतलब प्लेनेट के लिए प्लास्टिक कितना ज्यादा हानिकारक है। सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा घातक है। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि प्लास्टिक की बोतल से हमारे शरीर में माइक्रो प्लास्टिक अंदर जा रहा है। जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियां फैल रही है। एक रिसर्च में पाया गया कि एक एटीएम कार्ड के बराबर माइक्रो प्लास्टिक हमारे शरीर में पहुंच रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के माध्यम से नालियों, नदी में जाकर जल जीव के जीवन के लिए घातक बन रहा है। हमें ज्यादा से ज्यादा कपडे से बने थैलो का उपयोग करना चाहिए। जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद हो सके। विद्यालयों में जाकर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें उन्हें साल में दो पौधे लगाना, उनका संरक्षण करना, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना, जानवरों के प्रति सेवा भाव रखने की प्रतिज्ञा दिलाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर्वी नगर अध्यक्ष अनुराग शुक्ला द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए गए। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री राम, प्रियांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *