बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की सपा ने मनाई जयंती

Share

बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने की जरूरतः देवी प्रसाद चौधरी
मिर्जापुर। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट व घुरहूपट्टी में स्थित प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर हम लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। समाजवादी और अंबेडकरवादी एक साथ मिलकर चलें उत्तर प्रदेश और देश में परिवर्तन का काम करें। आज बाबा साहब के बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है उन पर मजबूती के साथ अमल करने की जरूरत है।
सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। वे देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता थे। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी। बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और जो सामाजिक रूप से तिरस्कृत थे उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए आजीवन संघर्ष किया। जातीय भेदभाव, छुआछूत जैसी तमाम कुरीतियों का विरोध किया और शोषित वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
जयंती कार्यक्रम में आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर मौर्या, गुलाब चन्द यादव ’मुन्नी’, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, आदर्श यादव, रामगोपाल बिन्द, झल्लू यादव, परवीन बानो, दुर्गा सिंह, मेवालाल प्रजापति, कौशिक कन्नौजिया, श्याम अचल यादव, सुनीता यादव, ज्योति गुप्ता, वन्दना गुप्ता, विनोद सिंह, जमाल अहमद, अरशद अली, सूरज यादव, मनोज चौहान, रामजी बिन्द, विष्णु पटेल, जयशंकर यादव, सुबाष यादव आदि ने श्रद्वांजलि अर्पित कर नमन किया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *