आज धूमधाम से मनाया जाएगा सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Share

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव का जन्मदिन आज 1 जुलाई को जिला कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी ने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय पर 51 किलोग्राम का लड्डू रखा जाएगा। साथ ही केक काटकर उन्हे बधाईयां प्रेषित कीं जाएंगी। इसके साथ ही सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह के निर्देश पर कार्यकर्ता 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक पर्यावरण बचाने के लिए एक मुहिम की तरह अपने अपने गांव, कस्बे एवं मुख्यालय पर कम से कम एक एक पेड़ बरगद, पीपल, नीम का पौध रोपण करेगें। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ समाजवादियों, जिला कमेटी के पदाधिकारियों, समस्त यूथ फ्रंटल जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, समस्त विधानसभा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, समस्त ब्लाक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, समस्त नगर अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, समस्त जोन प्रभारी, समस्त सेक्टर प्रभारी, समस्त बूथ प्रभारी एवं समस्त कार्यकर्ता साथियों कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। इसके साथ ही पेड़ लगाने की सेल्फी लेकर 9455346680 एवं 9219701500 पर अपना नाम एवं पता लिखकर अवश्य भेजने के निर्देश दिये हैं।
फोटो

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *