बहराइच। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चार विधानसभा क्षेत्र बलहा, नानपारा, महसी और पयागपुर की बूथ की समीक्षा बैठक मे नामित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी जिसमे विधानसभा बलहा के पर्यवेक्षक के रूप में डा० एम.पी. सिंह ( प्रदेश सचिव सपा) पयागपुर पर्यवेक्षक राजेश चंद्रा (विशेष आमंत्रित सदस्य सपा) के बहराइच आगमन पर जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव सहित समस्त जिला कार्यकारिणी द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड० की अध्यक्षता में संगठन समीक्षा बैठक की शुरुवात हुई जिसका संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया। बैठक में पर्यवेक्षकगण द्वारा पार्टी पदाधिकारियो, वरिष्ठ नेताओं का परिचय प्राप्त किया गया l पर्यवेक्षकगण एम.पी. सिंह व राजेश चंद्रा ने विधानसभा अध्यक्षों,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष/महासचिव से कमेटी व बूथ स्तरीय कमेटी के जमीनी चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रभावी ढंग से लड़ा जाएगा, जब विधानसभा स्तर की सभी बूथ कमेटियां मजबूत होंगी। बूथ जितना मजबूत होगा संगठन उतना मजबूत होंगा। और ये भी कहा दमनकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है। बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम, शब्बीर बाल्मीकि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान बंटी, देवेश चंद्र मिश्रा, अनिल यादव, उत्तम सिंह एड०, रामजी यादव, पेशकार राव, संत कुमार पासी, सुन्दर लाल बाजपेई, अफसाल शानू, नंदेश्वर यादव, शैलेश सिंह शैलू, राम सुरेश यादव, डा० गौरव यादव, मो० आसिफ, अनवर खान वारसी, अवधेश वर्मा, नदीमूल हक तन्नू, श्रीमती मनु देवी, सुमन शर्मा, मंजू चौधरी, रेखा राव, अंजली सोनी, रितेश अग्रवाल, सत्यम बाजपेयी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी सहित तमाम पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।