हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजा कालीन नगरी

Share

नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, की गई पूजा अर्चना
भदोही। महाशिवरात्रि पर्व पर भदोही के शिवमंदिरों में हर-हर महादेव के साथ श्रद्धालुओ ने देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा विशेष पूजा अर्चना के तहत मंदिरों में रुद्राभिषेक भी हुए। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए सुबह से श्रद्घालु मंदिरों में आने लगे। पूरे दिन जलाभिषेक का क्रम चला। जगह-जगह ठंडई के रूप में प्रसाद वितरित किए गए। शाम को जगह-जगह भजन संध्या कार्यक्रम अयोजित किया गया। शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के मोहल्ला बाज़ार सलाबत खां स्थित छितनी तालाब श्री नर्मदेश्वर  महादेव शिव मंदिर में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, सभासद अरविंद मौर्य, गिरधारी जायसवाल, विनीत बरनवाल, भरत जायसवाल, राजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, टिंकू जायसवाल आदि ने भगवान महा देव के पूजा अर्चना के साथ गाय के दूध से विषेक किया। मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं वरिष्ठ कालीन निर्यातक अनिल कुमार बरनवाल, नीरज बरनवाल, पंकज बरनवाल आदि श्रद्धालुओं सहित महिलाएं, पुरुष, बच्चे आदि काफी संख्या में भीड़ कतारबद्ध होकर नीलकंठ महादेव का पूजा अर्चना के लिए अपने-अपने बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिषर में पूजा आदि सामग्री को लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार मे पहुंचे। वहीं लोगो ने संसार के सुख समृद्धि, शांति की कामना की। श्रद्धालु सीढ़ियों पर मत्था टेकते हुए मंदिर में पहुंच कर बाबा भोलेनाथ का गगनभेदी उद्घोष लगाते रहे। पूरा मंदिर परिषर भक्तजनों से भरा रहा। शाम को मंदिर परिषर से शिव बारात निकाली गई जो अम्बर नीम होते हुए कटरा से अज़ीमुल्ला चौराहा, हरिमन्दिर पहुंचा। बारात में भक्तजन डीजे के धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *