ऑपरेशन के बाद पुत्र को महिला ने दिया जन्म, तबीयत बिगड़ी तो हो गई मौत 

Share

भदोही। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की बेटे को जन्म देने के बाद सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला की मौत के बाद अस्पताल में सन्नाटा पसर गया। इस मौत के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासिनी पूजा पांडेय (24 वर्ष) की शादी बद्री ब्रह्मपुर में शिवम पांडेय से हुई थी। उनको एक 4-5 वर्ष का बेटा है। जो सीजर से हुआ था। दूसरे पुत्र के उठीं प्रसव पीड़ा के बाद परिजन पूजा को दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा परिजनों को बताया गया कि महिला को एक यूनिट ब्लड की कमी है। परिजनों किसी तरह से ब्लड का इंतजाम किए। चिकित्सकों ने ब्लड चढ़ाने के बाद महिला का सीजर ऑपरेशन किया। जिसमें दूसरा बच्चे ने जन्म लिया। लेकिन महिला की तबियत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में काफी संख्या में उनके परिजन व रिश्तेदार पहुंच गए। जहां पर उनके द्वारा अस्पताल के  चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सकों की देरी के कारण ही महिला की मौत हुई है। अगर थोड़ी तत्परता दिखाते तो शायद जान बच सकती थी। इस मौत से परिजनों का तो रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *