प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत थाना घूरपुर के दादूपुर इंडियन बैंक के पास एक महिला के साथ लूट की घटना हुई थी।इसके सन्दर्भ में एसीपी विवेक कुमार यादव के थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एसओजी यमुनानगर की टीम द्वारा सी सी टी वी फुटेज के माध्यम से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को मय पैसा 77500 के साथ गिरफ्तार किया गया।कुन्दन सिंह पुत्र चन्दन सिंह सोहनलाल निषाद पुत्र बैजनाथ निषाद जो की एक गैग बनाकर कई जगह लूट की घटना को अंजाम दे चुके है।गिरफ्तार अभियुक्त कुन्दन सिंह के खिलाफ का अन्य जनपदो में मिलाकर लगभग 13 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत है।दूसरा अभियुक्त उसके खिलाफ 29 मुकदमे पंजीकृत है एसीपी कौधियारा विवेक कुमार यादव ने बताया कि यह दोनो अभियुक्त कुन्दन सिंह कानपुर का रहने वाला है और जो दूसरा अभियुक्त है सोहन निषाद प्रयागराज जनपद का रहने वाला है जो इन लोगों को अपने घर में शरण देता था और इनका एक साथी जो कानपुर का रहने वाला है।वह इसके पहले 26 अप्रैल को वह आत्मसमर्पण कर दिया था।कोर्ट में इनकी एक बहुत पुरानी गैंग है जो गैंग के माध्यम से कई जनपदों में एक दूसरे के रेकी करते हैं बैंक के पास की जो पैसा निकाल कर जाता है।उसके बाद बड़ी ही होशियारी के साथ उसके साथ छिनैति करके फरार हो जाते थे।मुखबिर की मिली सूचना के अनुसार यह अपने पैसे के बंटवारा करने के लिए सोहन निषाद के घर प्रयागराज आए थे तो वही से सोहन को प्रयागराज यमुनानग की पुलिस ने गिरफ्तार किया।इन अभियुक्तों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि उनके ऊपर कई अन्य लोग भी है उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।