ललितपुर- महाशिवरात्रि एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम एस केशरी प्रकाशन द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय काव्य गोष्ठी में साहित्य सर्जन कर उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन पवा को काव्य रत्न सम्मान 2024 से विभूषित कर संस्थापक मुस्कान केशरी ने प्रमाण पत्र व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।
वहीं अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कविता लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत होली विषय पर अरिल्ल छंद में प्रथम महादेव विषय पर मनहरण घनाक्षरी छंद, संस्कार विषय पर सूर घनाक्षरी छंद, शिव विषय पर मुक्तक में द्वितीय एवं सावन विषय पर डिल्ला छंद, शिवजी विषय पर धारी छंद, वसंत ऋतु पर वगीश्वरी सवैया छंद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए संस्थापक डॉ.अर्जुन गुप्ता गुंजन ने प्रमाण पत्र प्रदान किये।
और राष्ट्रीय साहित्यिक मंच स्टोरी मिरर द्वारा आयोजित दीपकों का त्योहार विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्थापक विभू दत्ता रावत ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।