महिलाएं बेझिझक होकर बताए पुलिस को अपनी समस्या

Share

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा चलाया जा रहा महिला जागरूक व सशक्तिकरण के लिए अभियान भदोही। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा प्रतिदिन महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एंटीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों व प्रमुख मार्गो आदि पर चेकिंग की गई। जहां महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं व बलिकाओं को जागरूक किया गया।इस दौरान वहां पर एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता की गई। जहां पर उनको महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 एवं अपने अपने सीयूजी नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। एंटीरोमियो की टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाना, एंटीरोमियों टीम व यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं के लिए संचालित नंबरों पर बेझिझक कॉल कर अपनी समस्याएं बता सकती है। सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा व सहायता के लिए महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। समय से उनका निस्तारण कराया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने तथा शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एंटीरोमियो स्क्वाड द्वारा आस-पास बेवजह घूम रहे युवकों व शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *