योग संजीवनी ट्रस्ट कराएगा वृहद वृक्षारोपण: योगाचार्य विजय 

Share

भदोही। पर्यावरण संरक्षण के लिए योग संजीवनी ट्रस्ट द्वारा नगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा कराए जाने वाले वृक्षारोपण में नगर पालिका परिषद का विरोध योगदान रहेगा। इसके लिए अधिशासी अधिकारी धर्म राज सिंह ने हामी भर दी है।योग व हर्बल विशेषज्ञ योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने बताया कि योग संजीवनी ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड संस्था है।पर्यावरण संरक्षण के लिए योग संजीवनी ट्रस्ट के तत्वावधान में नगर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है। ताकि नगर हरा भरा हो साथ ही पर्यावरण के लिए भी शुभ परिणाम प्रकट हो। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्यक्रम के विषय में मेरी नगर पालिका परिषद भदोही के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह से वार्ता हुई है। जिसमें ईओ ने इस कार्यक्रम के आयोजन की सफलता के साथ-साथ विशेष सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है। योगाचार्य श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण में वृक्षारोपण नगर के रजपुरा चौराहे से लेकर औराई रोड स्थित पर स्थित बनकट तक जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित किया गया है। उसके बाद नगर के अन्य हिस्से में वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *