आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज को दर दर भटक रहा 66 वर्षिय वृद्ध

Share

हापुड़
आयुष्मान कार्ड धारक दलित वृद्ध व्यक्ति इलाज न मिलने से अस्पतालों के चक्कर लगाते लगाते परेशान हैं। वृद्ध व्यक्ति के अनुसार पैनल में जोड़े गए प्राइवेट अस्पताल भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान योजना को पलीता लगा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी मामले को दरकिनार करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार अहमदनगर  गांव निवासी 66 वर्षिय धर्मवीर पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं। जिनका एक पुत्र हापुड़ जनपद के भीमनगर मोहल्ले में निवास कर रहा है। जोकि मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। पिता की बीमारी को लेकर उसके छोटू नामक पुत्र ने उन्हें हापुड़ मुख्यालय स्थित देवनंदनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने का प्रयास किया। बता दें वृद्ध धर्मवीर का भारत सरकार की आयुष्मान योजना के तहत एक चिकित्सा कार्ड बना हुआ है। जोकि अस्पताल देवनंदनी में लगाया गया। तो वहां स्टाफ भड़क गया उसने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया। अस्पताल स्टाफ के अनुसार उनके यहाँ आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज नहीं होता है। इस संदर्भ में डिप्टी सीएमओ डॉ के पी सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारक का इलाज ना करना गलत है। क्योंकि देवनंदनी अस्पताल आयुष्मान पैनल के अंर्तगत सरकारी योजना का आमजनमानस को लाभ देने के लिये बाध्य है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील त्यागी ने मजदूर की व्यथा सुनने से इंकार कर दिया। वहीं पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *