एकमा में निर्यातकों द्वारा कंबल वितरण का हुआ भव्य कार्यक्रम

Share

भदोही। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ एकमा के तत्वावधान में शनिवार को गरीबों, असहायों व कालीन बुनकरों को कंबल वितरित किया गया। नगर के मर्यादपट्टी में स्थित एकमा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा कंबल बांटे गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने गरीबों, असहायों व कालीन बुनकरों को कंबल वितरित किए जाने पर एकमा के पदाधिकारियों की सराहना की। साथ ही उनके द्वारा गरीबों के शिक्षा पर भी जोर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि ठंड के मौसम में इस तरह से गरीबों में कंबल का वितरण किया जाना चाहिए। एकमा द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। लेकिन इससे पूर्व एकमा के पदाधिकारियों द्वारा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक का बुकें देकर स्वागत किया गया। उसके बाद एडीएम व एडिशनल एसपी ने गरीबों, असहायों व कालीन बुनकरों को कंबल वितरित किया। लगभग 3000 लोगों में कंबल का वितरण किया गया। पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे। जिसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक रहीं। सभी को कंबल दिए गए। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस के जवान अंत तक वहां पर मौजूद रहें। जो भीड़ को नियंत्रित कर रहे थें।
इस मौके पर एकमा अध्यक्ष मो.रजा खां, असलम महबूब, आलोक बरनवाल, जयप्रकाश गुप्ता, प्रकाश चंद जायसवाल, हाजी शर्फुद्दीन अंसारी, ओंकारनाथ मिश्र, शिवसागर तिवारी, सूर्यमणि तिवारी, इम्तियाज अहमद, शिवसागर तिवारी, शमीम अंसारी, इफ्तेखार अहमद, राशिद अंसारी, एजाज अहमद अंसारी, सभासद गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य व अर्जुन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *