कमल निशान का चला दीवाल लेखन अभियान : डॉ धर्मवीर

Share

सोनभद्र। एक बार फिर मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंम्भ दीवाल लेखन अभियान के अंतर्गत आज  राबर्ट्सगंज  नगर में बूथ नंबर 14 पर किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है, मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। 2014 से लेकर अब तक तमाम योजनाओं के माध्यम से विकास की किरण अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है। भौतिक विकास से लेकर आध्यात्मिक धरोहरों तक के विकास व पुनरोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है जिसका उदाहरण देश भर मे बन रही सड़के, विश्वविद्यालय, चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित अनेको विकास परियोजनाएं है साथ ही साथ अयोध्या में भगवान राम जी की प्राण प्रतिष्ठा भी हुयी। हम सभी पुनः मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। कहा कि, जनपद के प्रत्येक बूथ तक दीवाल लेखन का कार्य किया जाना है, मण्डल अध्यक्ष व बूथ तक के पदाधिकारियों को अपने द्वारा दीवाल लेखन का कार्य करना है, और मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा हर गांव नही अपितु हर परिवार के प्रत्येक व्यक्ति तक कि जा रही है जनता भी मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। विन्ध्य कारीडोर मां विन्ध्यवासिनी कारीडोर सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान देकर मोदी जी ने देश को विश्व पटल पर स्थापित किया है। निश्चित ही इस देश को मोदी जी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है और हम सभी पुनः 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद विनोद सोनी, आलोक पांडेय, राजू मिश्रा, बबलू साहनी, अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *