कर्मचारियों के साथ मिलकर होगा किसान आंदोलन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बैठक का आयोजन

Share

 रतन सिंह
पलवल। पलवल में किसान आंदोलन का दूसरा ग्रुप आगामी 16 फरवरी को कर्मचारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल को लेकर सक्रिय हो गया है । उक्त मामले में कर्मचारी एवं किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। हड़ताल को धार देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी की पलवल जाट धर्मशाला में संयुक्त बैठक हुई है। बैठक में किसान मोर्चा मजदूर यूनियन की लंबित मांगों को लेकर 16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने में जिले के किसान कर्मचारी ग्रामीण सफाई कर्मचारी, स्कीम वर्कर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष धर्मचंद घुघेरा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राजेश शर्मा, सीटू की जिला अध्यक्ष उर्मिला रावत ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रमेश चंद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी पदाधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी को पलवल में संयुक्त किसान मोर्चा एवं कर्मचारियों द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी सभी विभागों के कार्यालय पर जाकर जनजागरण चलाया जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की जाएगी।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल की प्रमुख मांगे हैं कि किसानों को फसल के समर्थन मूल्य की एमएसपी की कानूनी गारंटी की जाए। बिजली संशोधन कानून को रद्द किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सभी विभागों के खाली पड़े पदों की भर्ती की जाए। स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, तब तक उन्हें 26 हजार रुपए का मान देय दिया जाए। लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय दिया जाए। मजदूरों को गुलाबी में धकेलना वाले चार लेवर कोड को रद्द किया जाए, पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। सेवा के लिए बनाई गई अग्निवीर भर्ती योजना रद्द किया जाए। सरकारी क्षेत्र की नौकरियों में तत्काल प्रभाव से निजीकरण पर रोक लगाई जाए।
कार्यक्रम की बैठक में किसान सभा के जिला सचिव दरियाव सिंह। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विधु सिंह, केन्द्रीय ट्रेड यूनियन नेता तारा सिंह, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तंवर, वीएलडीए के जिला चेयरमैन पावन रावत, पशु पालन विभाग यूनियन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेश  महासचिव जितेंद्र तेवतिया, हरकेश सोरोत, जगवती डागर पुष्पा मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *