ग्लोबल ओवरसीज कालीन कम्पनी में संजय गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

Share

भदोही। 75वें गणतंत्र दिवस पर गोपीगंज स्थित ग्लोबल ओवरसीज कालीन कम्पनी में कम्पनी के पार्टनर संजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर ग्लोबल ओवरसीज के पॉर्टनर वरिष्ठ कालीन निर्यातक संजय गुप्ता ने कहा कि मैं उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं भारत माता के वीर सपूतों को नमन करता हूं। जिन्होंने देश को आजाद कराने, देश के प्रत्येक नागरिक को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत का निर्माण करने और इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
श्री गुप्ता ने कहा कि 26 जनवरी 1950 वह ऐतिहासिक दिन है। जब हमारा संविधान लागू हुआ और भारत पूर्ण गणतंत्र बना। यह संविधान ही है जो अलग-अलग पंथों और विभिन्न भाषाओं वाले भारत के नागरिकों को एक सूत्र में बांधे रखता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता के मानवतावादी दर्शन के साथ-साथ आधुनिक विचारों से भी प्रेरित है। हमारा देश, बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर तथा संविधान सभा के समस्त सदस्यों का सदैव ऋणी रहेगा। जिन्होंने संविधान को अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कम्पनी के पॉर्टनर बृजेश गुप्ता ने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद देश को आजादी और इसके बाद अपना कानून बनाने का अधिकार मिला है। इसे बचाकर रखने के साथ ही और भी मजबूत करने की आवश्यकता है। देश सभी का है तिरंगा सभी के मान सम्मान का प्रतीक है इसका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। गणतंत्र दिवस पर सभी को आपस में मिलजुलकर रहने का संकल्प लेने के साथ ही मन में भी देश भक्ति का तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया।
इस मौके पर कम्पनी के अन्य सदस्य सहित कर्मचारी मौजूद रहें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *