घोरावल तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने गोपेन्द पांडेय

Share

घोरावल, सोनभद्र। लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र की उपशाखा घोरावल तहसील के लेखपाल संघ का चुनाव मंगलवार को स्थानीय तहसील सभागार में संपन्न हो गया। उपशाखा घोरावल तहसील के अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव किया गया। सभी पदों पर पदाधिकारियों के निर्विरोध चुनाव हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए गोपेन्द पांडेय को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव सिंह चंदेल, मंत्री पद के लिए अजय विक्रम देव सिंह, उपमंत्री के लिए उत्कर्ष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद के लिए फिरदौस कौशर, आडिटर पद के लिए संतोष सिंह को चुना गया। मौके पर निर्वाचन अधिकारी बृज बिहारी मौर्य, चुनाव अधिकारी चंद्रकांत दुबे एवं विनय कुमार गुप्ता ने चुनाव संपन्न कराया।इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने दायित्व और कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।बताया गया कि, लेखपाल संघ आम जनमानस के लिए समर्पित संघ है। उपस्थित लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखपाल राम आसरे, योगेंद्र कुमार, भगवंत सिंह, अमित शुक्ला, जगदीश दुबे, इंदू शेखर त्रिपाठी, दिनेश दुबे, राम निवास आदि उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *