जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया

Share

डीके निगम
बुलंदशहर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी  चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सभी को प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई।
“हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिये तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता के लिये दृढ़ संकल्प होकर एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।”
तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित छात्राओं तथा स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित किया।
सभागार में उपस्थित छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए गए और शहीदों को याद किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए संबोधित किया कि आजादी दिलाने वाले वीरों ने शहीद होकर देश को आजादी दिलाई। आजादी के बाद हमारा देश में लोकतान्त्रिक, गणराज्य के रूप में  26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। संविधान के रूप में अमरगाथा, अनुशासन, विकास की गति की ओर देश आगे बड़े और देश विकसित हो सके ऐसा संविधान हमे मिला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को हम सबको सहेज कर रखना है कि यह हमारा संविधान लोकतांत्रिक देश सदियों तक चलता रहेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने समस्त देश व प्रदेश तथा जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) विवेक कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डा प्रशान्त कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  प्रियंका सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *