टूटे परिवार को जोड़ने का काम कर रहा परिवार परामर्श केन्द्र : डी आई जी आर पी सिंह

Share

सोनभद्र। डीआईजी आर पी सिंह ने बताया है कि, शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में जनपदों में स्थापित वैवाहिक विवादों में मध्यस्थता हेतु उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के अनुश्रवण का कार्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा किया जा रहा है। इसी के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा विगत वर्ष 2023 में आये हुए दम्पत्तियों की पारिवारिक संबंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने की प्रेरणा दी गयी, जिससे दोनों जोड़े राजी-खुशी के साथ में रहने हेतु तैयार हो गये। वर्ष 2023 में जनपद मीरजापुर में कुल- 254, जनपद सोनभद्र में कुल- 269 तथा जनपद भदोही में कुल- 205 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। इस प्रकार परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा अथक प्रयास कर परिक्षेत्र स्तर पर एक वर्ष में कुल- 728 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के निर्देशन में रेंज के तीनों जनपदों में परिवार परामर्श केन्द्र मे महिला पुलिस व समाज सेवीजनों द्वारा प्रतिदिन अनेकों दम्पत्तियों की काउंसलिंग की जा रही है। उनके आपसी मतभेदों को दूर कर आपस में  मिलवाया जा रहा है, जिससे कि उनकी जिन्दगी में दोबारा संतुलन आ सके।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *