दस हजार घरों में हाउस कनेक्शन से 15 महीना में मिलेगा पानी

Share

सोनभद्र। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बीते गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि, रावर्टसगंज नगर पालिका क्षेत्र में हाउस कनेक्शन को लेकर टेंडर कराया गया है, वही लगभग 10 हजार 7 घरों का पाइपलाइन बदल जाएगा जल निगम की ओर से यह कार्य किया जाएगा जिसमें नगर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर नक्शा नजरिया उपलब्ध करा दिया गया है वहीं लगभग 9 करोड़ के लागत से 15 महीना में हाउस कनेक्शन के माध्यम से प्रवासियों तक पानी पहुंचाने को साकार करेगी नगर पालिका। जिसके लिए जल निगम एक्सीयन संजय कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। उनके द्वारा कर प्रणाली में तेजी ला दी गई है। नगर वासियों को पानी की दिक्कतों से मिलेगा अब निजात। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि, भाजपा सरकार द्वारा विशेष तौर पर अभियान चलाया जा रहा है, हर घर नल योजना जिससे हर घर पानी पहुंचे। वहीं नगर पालिका रावर्टसगंज के 10700 घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से हाउस कनेक्शन कराकर लोगों के बीच शुद्ध जल पहुंचने का कार्य नगर पालिका कर रही है जिसको लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों व नगर पालिका अधिकारियों से वार्ता करते हुए अग्रिम प्रोजेक्ट में तैयारी की जा रही है। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी व सभासदगढ़ मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *