नारी शक्ति वंदन समारोह हुआ आयोजित

Share

लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव
गाजीपुर बिरनो – विकास खण्ड परिसर में नारी शक्ति वंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह ने महिलाओं को केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पहले की सरकारों में नारी को अबला के रूप में देखा जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने नारी को सशक्त करने का काम किया है। अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह पहचान गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की समृद्धि, सम्मान का मार्ग प्रशस्त हुआ। महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित योजना के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, आर्थिक दृष्टि समृद्धि की पूरी व्यवस्था निहित है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि  भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने  मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ-साथ मौजूद स्वयं सहायता समूह की समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी राजेश यादव निर्मला गुप्ता प्रांशु सिंह मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार और अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *