भाजपा ने स्याना मंडल अध्यक्ष बनाए संदीप त्यागी

Share

डीके निगम
बुलंदशहर/स्याना/ देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए स्याना नगर मंडल अध्यक्ष पद पर संदीप त्यागी का नाम घोषित किया है। स्याना निवासी संदीप त्यागी भाजपा से लंबे अरसे से जुड़े हुए हैं तथा जन-जन में उनकी पहचान है। शनिवार को भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हो गई। सूची में स्याना नगर मंडल अध्यक्ष पद हेतु संदीप त्यागी का नाम देखकर समर्थको में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने संदीप त्यागी को पगड़ी व फूलमालाएं पहनाते हुए उनका स्वागत किया। समर्थकों ने ढोल नगाड़े भी बजाकर तथा भाजपा व संदीप त्यागी के समर्थन में नारे लगाकर अपने हर्ष का इजहार किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने स्वयं की नियुक्ति पर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि दिए गए दायित्वों के निर्वहन में जी-जान लड़ा दी जाएगी। नगर में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को स्वयं के ही मंडल अध्यक्ष होने का अहसास होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक कदम उठाते हुए कार्य किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिम्मेदारियों का चाक चौबंद निर्वहन किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा ने संदीप त्यागी की नियुक्ति वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए उनकी अपेक्षाओं के अनुसार उठाया गया कदम बताया। कहा कि संदीप त्यागी की नियुक्ति से कार्यकर्ता जोश में है तथा आगामी लोकसभा चुनाव में जी-जान लड़ा देंगे। श्रीराम तिराहा पर भाजपा युवा नेता वैभव रस्तोगी के नेतृत्व में संदीप त्यागी का स्वागत किया गया तथा मिठाई वितरित कर हर्ष का प्रदर्शन किया गया। कहा कि भाजपा पार्टी के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुए हैं। गांव देहात से लेकर शहरों तक विकास की गंगा बह रही है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश में सड़कों का जाल फैला है। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से देश में तरक्की की गंगा बही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराएगी। पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार होगी। मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास व स्नेह के चलते ही उन्हें मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित त्यागी, सचिन ठाकुर, नीरज त्यागी, वैभव रस्तोगी, राकेश वर्मा ,मृदुल वर्मा, संजय कश्यप, विपिन प्रजापति, आशीष शर्मा,अतुल त्यागी सरिता आर्य आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *