भाजपा सरकार उतर आई है तानाशाही रवैए पर: आरिफ सिद्दिकी

Share

भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा नेताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। जहां पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मो.आरिफ सिद्दिकी ने इंडिया गठबंधन के 146 सांसदों की निलंबन पर मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक हत्या कर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महंगाई चरम पर है। भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को दबाने का  काम कर रही है। भाजपा ने विधेयकों को पास कराने के लिए 146 सांसदों का निलंबन कर दिया। इंडिया गठबंधन ने मिलकर संविधान बचाओ अभियान शुरू
किया है। श्री सिद्दिकी ने कहा कि अब यह तानाशाही नहीं चलेगी। इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता
भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैए को लेकर आंदोलन करेंगे। जनता के बीच जाकर बताया जाएगा कि किस तरह से यह सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार जाएगी और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.राजेश एस बिंद ने 146 सांसदों के निलंबन पर भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए हैं कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू हो गई है। ऐसे में इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, हाजी सुहेल अंसारी, बृज बहादुर मौर्य, देवा जायसवाल, रामकिशोर बिंद, श्यामला सरोज, सरिता बिंद, सलाउद्दीन अंसारी, पन्नालाल यादव, संतोष यादव, लालचंद बिंद, रीता वर्मा, मंटू सिंह, दीपनारायण भारती, नान्हक यादव, कमलेश प्रजापति, राजेश राय, सुरेश यादव, प्रकाश जायसवाल, अजीत यादव, रमेश यादव ददा, मयंक यादव, धर्मेंद्र कन्नौजिया, प्रमोद यादव, रविनाथ यादव,  आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव व संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *