भा कि यू (अराo) लोकतांत्रिक ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Share

हरपालपुर,हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर पुल पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराo) लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
    किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही बेड़ीजोर धरनास्थल पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची और उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना।उधर सुरक्षा के मद्देनजर अरवल थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समस्याओं से सम्बंधित अपना ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निस्तारण का भरोसा देते हुए प्रदर्शन समाप्त कराया।धरना प्रदर्शन में किसान यूनियन लोकतांत्रिक के तहसील अध्यक्ष मुन्ना भाई सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *