राष्ट्रीय भागीदार पार्टी, भारतीय समता पार्टी ,एवं लोक प्रिय राष्ट्रवादी पार्टी, गठबंधन (लोकमंच) आरक्षण वर्गीकरण रैली का आयोजन

Share

गढ़मुक्तेश्वर
  राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के तत्वावधान में राम लीला मैदान गढ़ में आरक्षण वर्गीकरण रैली का आयोजन किया गया जिसमें संचालन राजीव रमेश कश्यप और अध्यक्षता श्रीकांत साहू ने की।आरक्षण वर्गीकरण रैली के दौरान मुख्य अतिथि मास्टर आरडी प्रजापति,विशिष्ट अतिथि श्रीकांत साहू, राजेश प्रजापति अध्यक्ष लोक प्रिय राष्ट्रवादी पार्टी।
राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा केवल धर्म वाद, जातिवाद, पर राजनीति कर रही है पिछड़ा वर्ग पसमदा दलितों आदि वासी समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है! लोकसभा चुनावों में आगामी चुनाव को लेकर बहुत ही सतर्क रहना होगा ताकि हम लोगों का उत्पीड़न ना हो ऐसी पार्टी को सत्ता में लाना होगा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ज्योतिबा फुले महाराज छत्रपति शाहूजी महाराज मान्यवर काशीराम के पद चिन्हों पर चलकर देश और समाज की रक्षा करनी होगी ओबीसी समाज का आरक्षण वर्गीकरण जब तक नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। समाज सेवी हरपाल सिंह प्रजापति ने कहा है कि वोट सबका बराबर है आरक्षण भी सबको बराबर मिलना चाहिए।
पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी संयोजक
 वीरेन्द्र सिंह प्रजापति ने कहा कि हम सबको अपने आरक्षण की लड़ाई एक जुट होकर कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के साथ लड़नी चाहिए क्योंकि भाजपा हम लोगों को बाटने का काम कर रही हमको आगमी चुनाव में सौच समझ कर अपना वोट डालना है। इस दौरान
इंदल प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, बालू सिंह प्रजापति, नवीन प्रजापति, शीशपाल सिंह, डॉक्टर शेषनाथ प्रजापति, जय राम प्रजापति, रमेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, संजीव प्रजापति, बालकृष्ण प्रजापति समेत प्रजापति समाज के हज़ारों लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *