विकास चौपड़ा बनें भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रमुख

Share

सतबीर शर्मा।  पहल टुडे। गुरुग्राम, 9 फरवरी। भाजपा हरियाणा के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक, अरूण यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी से विचार विमर्श करके गुरुग्राम निवासी विकास चौपड़ा को सोशल मीडिया जिला प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व पर विकास चौपड़ा ने जिला कार्यालय गुरु कमल पहुंचकर जिला अध्यक्ष कमल यादव समेत मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश संयोजक अरूण यादव का आभार जताया है। श्री चौपड़ा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से इस दायित्व पर काम करते हुए पार्टी की सेवा करेंगे। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि श्री चौपड़ा अपने दायित्व पर खरा उतरेंगे और पार्टी की सेवा  करेंगे।
पेशे से  सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास चौपड़ा तीन बार जिले में सोशल मीडिया के सह प्रमुख का और प्रदेश में फेसबुक प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं। श्री चौपड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया पर काफी समय से वे भाजपा का प्रचार-प्रसार का काम कर रहे हैं। मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को वे सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर कोई भी सूचना तुरंत लोगों तक पहुंच जाती है। संगठन के मूल मंत्र सेवा ही संगठन है को आत्मसात करते हुए वे लगातार पार्टी का काम कर रहे हैं।
विकास चौपड़ा ने बताया कि उनके काम और निष्ठा को देखते हुए सोशल मीडिया संयोजक अरूण यादव ने उन्हें अपनी टीम में जिला सोशल मीडिया प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है जिसका वे हृदय से आभारी हैं। विकास चौपड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इसी मेहनत और लगन एवं निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। श्री चौपड़ा ने अपने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *