विशाल जैन पवा मां वागेश्वरी हिंदी सम्मान 2024 से विभूषित

Share

 ललितपुर- तालबेहट साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, साहित्य साधना, देश प्रेम, सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित जीवन एवं जनवरी अंक में नववर्ष पर रचनात्मक सहयोग देने के लिये अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा को टिहरी, गढ़वाल उत्तराखंड से प्रकाशित शब्द सागर हिंदी ई- पत्रिका ने मां वागेश्वरी हिंदी सम्मान 2024 से सम्मानित करते हुए संपादक डॉ. गोविन्द कुमार धारीवाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
एम एस केशरी प्रकाशन द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए साहित्य प्रेमी सम्मान 2024 से विभूषित कर संस्थापक मुस्कान केशरी ने प्रमाण पत्र व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।
वहीं विशाल जैन पवा ने
मोवेरिक थॉट कम्युनिटी द्वारा आयोजित आईना विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थापक तनीषा श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
आचार्य अकादमी चुलियाणा, रोहतक हरियाणा द्वारा आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आधारित राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संस्था के अध्यक्ष आचार्य शालिकराम एवं सचिव सुरेश जांगिड़ ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इनके द्वारा सृजित रचनाओं को सपनों के शहर में एवं नया सबेरा सहित अनेक हिंदी साहित्यिक पत्रिकाओं में स्थान मिला है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *