शनि धाम में नवग्रह की स्थापना व भंडारे का आयोजन

Share

कांधला,नगर के सिद्धपीठ सूरज कुंड महादेव मंदिर एंवम शनिधाम मन्दिर में नौ ग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में शोभा यात्रा निकाले जाने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो लोगों में प्रसाद ग्रहण किया।
नगर के मौहल्ला रायजादगान स्थित सिद्धपुर सूरजकुंड महादेव मंदिर एवं शनि धाम में नवग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हेतु अनुष्ठान किया जा रहा था। बुधवार को नवग्रह की देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते भी पुनः मंदिर स्थल पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर पंडित संजय भार्गव , पंडित जनार्दन शर्मा ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ सूर्य देव, बुध देव, बृहस्पति देव, मंगल देव, शुक्र देव, राहु, केतु सहित नौ ग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। शनि मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ नवग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। साथ ही हवन में आहुति प्रदान की गई। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे नगर के हजारों लोगों ने बढ़कर भाग लिया। मंदिर प्रांगण में देर शाम तक प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान महेंद्र अग्रवाल, पंकज गर्ग, लोकेश गोयल ,कमल चावला, अनिल कुमार मित्तल, संजय मित्तल, नीरज गुप्ता, जितेंद्र सैनी, सुभाष, संदीप सैनी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *