श्रीराम पार्क का समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोड़ व जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया लोकार्पण

Share

सोनभद्र। जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास योजनान्तर्गत  निर्मित ‘‘श्री राम‘‘ पार्क  का समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोड़ व जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया गया। ज्ञात हो कि, जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में  ‘‘श्री राम‘‘ पार्क  बाउन्ड्रीवाल एवं गेट के निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। बुद्धवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोड़ व जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने संयुक्त रूप से बसंत पंचमी के अवसर पर फीता काटकर लोकार्पण राम मंन्दिर कालोनी ओबरा सोनभद्र में किया। इस दौरान मा0 मंत्री जी व जिलाधिकारी ने पार्क परिसर में वृक्षा रोपण भी किया। इस मौके पर श्री रमेश कुमार सिंह सदस्य शासी परिषद जिला खनिज फाउन्डेशन, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, जिला पंचायत सदस्य संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्री मोहन कुशवाहा, श्री राहुल श्रीवास्तव सहित सम्मानितगण उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *