सीएम नीतीश कुमार ने किस बात पर किया ऐसा

Share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचमुच ऐसे नहीं थे। अब बहुत सहज दिख रहे हैं। वजह वही जानें, लेकिन उनका यह बदलाव चर्चा में है। सोमवार को उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी की गरदन पकड़ी थी और आज भी उसी तरह मजाक करते हुए उनके कंधे पर सिर रखते दिखे।

“हम इसके खिलाफ हैं? पूजा के हम खिलाफ हैं? हम सब धर्म की इज्जत करते हैं। आपको मालूम नहीं है? देशभर में सात हैं, अपने यहां छह हैं। हमलोग तो राजनीति लोग हैं, अपना काम करते हैं। लेकिन, जब इनको देखते हैं तो देखकर खुश होते हैं। हम पूजा के खिलाफ नहीं हैं। हम सभी के पक्ष में हैं। कुछ इधर-उधर की बात न हो। खिलाफ नहीं जाए।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह स्पष्टीकरण दिया। यह सब कहते हुए उन्होंने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर भी रखा और वीडियो बंद करने पर टोका भी। नीतीश की यह अदा अब चर्चा में है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *