10 ग्राम पंचायतों में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम

Share

भदोही। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का बुधवार को जनपद के 10 ग्राम पंचायतों में आयोजन किया गया। जहां पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए अवशेष लाभार्थियों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर विकास खंड ज्ञानपुर के ग्राम पंचायत उमरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने एलईडी पर पुष्प वर्षा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए गांव-गांव, जन-जन तक गरीबों का कल्याण किया जा रहा है। विकास खंड औराई के द्वारिकापुर व चकजुड़ावन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र विकास ने एलईडी वैन पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों सहित पात्र व्यक्तियों को आचारित किया जा रहा है। जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के रूट चार्ट व कार्यक्रम के क्रम में खंड विकास अधिकारी औराई नवीन गुप्ता के नेतृत्व में द्वारिकापुर व चकजुड़ावन, खंड विकास अधिकारी ज्ञानपुर ब्रिजेश नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में उमरिया, खंड विकास अधिकारी डीघ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गोलखरा व कालिकानगर, खंड विकास अधिकारी भदोही विनोद कुमार के नेतृत्व में बीसलपुर व बरवाखास, खंड विकास अधिकारी सुरियावां सुधाकर दुबे के नेतृत्व में कैडा, बहुता चकडआहई व कोछिया
में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा वैन पर पुष्प वर्षा करते हुए विकसित भारत संकल्प की प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही ग्रामीण संवाद यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर प्रधानमंत्री का रिकार्ड किया गया वीडियो संदेश एवं विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो का प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा व आत्मसात किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *