भाजपा की बैठक, आम चुनाव की तैयारियों के क्रम में अनुसूचित मोर्चा व महिला मोर्चा के होंगे सम्मेलन

Share

बागपत|आम चुनाव 2024 के लिए भाजपा की तैयारियां जोरों पर। अनुसूचित मोर्चा तथा महिला मोर्चा के सम्मेलन के जरिये सभी वर्गों तक अपनी पैंठ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को किया आह्वान।
भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान जिला प्रभारी डॉ अशोक नागर ने बताया कि, जिला स्तर पर अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन तथा विधानसभा स्तर पर महिला मोर्चा सम्मेलन होंगे,जिनके लिए दिन व तारीख जल्द ही तय की जायेगी।
जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने आगामी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं से सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि, जो जिम्मेदारी जिस भी कार्यकर्ताओं को दी गई है ,उसे वे मेहनत के साथ निभाएं। कहा कि, नारी शक्ति वंदन अभियान 12 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। बताया कि, 18 अक्टूबर को मेरठ में अनुचित मोर्चा का महासम्मेलन होना है,मोर्चे के कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ ले जाने आह्वान किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *