सैयदा अनवरा तैमूर की कांग्रेसियों ने मनाई यौम-ए- पैदाइश (जयन्ती)

Share

भदोही। शुक्रवार को मशाल रोड  स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय मे  कांग्रेसियो ने आज़ाद भारत की प्रथम मुस्लिम महिला असम की मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर की यौमे पैदाइश (जयन्ती) उनके चित्र पर माल्यार्पण कर खेराजे अकीदत पेश किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर इक़बाल ने कहा कि सैयदा अनवरा तैमूर असम के इतिहास मे और सम्पूर्ण स्वतन्त्रत भारत की भी प्रथम मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री है। उनका जन्म आज ही के दिन  24 नवम्बर 1936 को हुआ था। श्री इकबाल ने कहा वह 6 दिसम्बर 1980 से 30 जून 1981तक असम की  मुख्यमंत्री रही। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाक्टर महेन्द्र यादव ने कहा कि सैयदा अनवरा तैमूर  असम काग्रेस की कद्दावर नेता थी। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और देवचरन बरूआ गर्ल्स इन्टर कालेज जोरहाट मे अर्थशास्त्र मे लेक्चरर बनी। जिला काग्रेस उपाध्यक्ष मसूद आलम ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर 1972,1978,1983 और 1991मे असम विधान सभा की निर्वाचित विधायक थी। उन्हें 1988 मे भारतीय संसद (राज्यसभा )के लिए नामांकित किया गया था। अल्पसंख्यक काग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल नेता व इजहार अहमद अंसारी ने कहा कि 1991 मे उन्हें  असम की कृषि मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था।  2011 मे उन्होंने काग्रेस पार्टी छोङकर इण्डिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट का दामन थाम लिया था। अल्पसंख्यक काग्रेस के शहर चेयरमैन परवेज़ अहमद अंसारी ने कहा कि उनका निधन 28 सितम्बर 2020 को 84 वर्ष की आयु मे आस्ट्रेलिया में  बेटे के घर  हुआ था। इस मौके पर स्वालेह अंसारी, शम्शुल हक हाशमी, बद्री पटवा,  महबूबा आलम, आफताब आलम,नईम खां,आजाद हुसैन,जमील अहमद,  हफीजुल्लाह ,असलम शेख़, समीर अब्बासी,  संजय गुप्ता, कुबैर गौतम, आदि मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *