राष्ट्रीय लोधी महासभा शिवपुर ब्लाक में बैठक संपन्न

Share

मिहीपुरवा/नानपारा/बहराइच l
राष्ट्रीय लोधी महासभा(RLM) के जिला अध्यक्ष  तीरथ राम लोधी पूर्व प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में शिवपुर ब्लॉक संगठन गठन व नानपारा विधानसभा संगठन गठन विराट बैठक प्रदीप लोधी के आवास परिसर सिद्धन पुरवा ब्लाक शिवपुर बहराइच में रविवार को मुख्य अतिथि  राम गोपाल लोधी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 23 विशिष्ठ अतिथि  राम नरेश लोधी सरदार जी प्रदेश सदस्य उत्तर प्रदेश  जय सिंह लोधी उपाध्यक्ष देवी पाटन मंडल मंच संचालक ओमप्रकाश लोधी पूर्व प्रधान अलीनगर उपाध्यक्ष बहराइच की गरिमा मयी उपस्थिति में संपन्न हुई।   मंच पर विराजमान वक्ता  रामनरेश लोधी सरदार जी, दुइजी राम लोधी,  प्रदीप लोधी, कैलाश लोधी व मुख्य अतिथि  राम गोपाल लोधी जिला पंचायत सदस्य आदि ने शिक्षा, लोधी एकता व राजनीति स्तर पर मजबूत करने का बैठक में आह्वाहन किया। तथा लोधी समाज का सभी विधानसभा में संगठन बनाकर लोधी समाज को मजबूत बनाए। इस दौरान लोधी समाज के काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *