खेती-किसानी ज़िंदा है तो देश और देश के लोग सुरक्षित: अजय लल्लू

Share

कुशीनगर। छात्र जीवन से गन्ना किसानों के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहा हूं। उनकी हर लड़ाई में उनके साथ कल भी खड़ा था, आज भी खड़ा हूं, आगे भी हर लड़ाई लड़ते को तैयार हूं। खेती – किसानी ज़िंदा है तो यह देश और देश के लोग सुरक्षित है।
उपरोक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने सेवरही चीनी मिल के पीजी ग्राउंड में गन्ना किसानों से मिल उनकी समस्याओं से रूबरू होने के दौरान कही। इस दौरान गन्ना किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि गन्ना की पर्ची 3 दिन तक वैध होती है, उसे 5 दिन तक किया जाएं। गन्ना का तौल 9 क्विंटल, 18 क्विंटल, 27 क्विंटल हो रही है, वहां 90 क्विंटल तौल सुनिश्चित हो। दोनों ब्लॉक वाशरूम को दुरूस्त किया जाएं।  जाम से निजात, ठहराव की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट सहित पेय जल के लिए खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत सुनिश्चित हो। किसानों की समस्याओं से अवगत होने के उपरांत पीजी ग्राउंड में पूर्व विधायक अजय लल्लू ने किसानों के साथ धरना दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे केन मैनेजर प्रमोद सिंह ने पर्ची की वैधता को 5 दिन करने की घोषणा की। वही तत्काल वॉशरूम, हैंडपंप, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। साथ ही साथ 90 क्विटंल गन्ना तौल के विषय पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द बातकर इसको सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायक श्री लालू के साथ क्षेत्र के तमाम किसान उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *